SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम दर्ज हो सकती हैं ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ये सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी और यह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में तीन हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं हैं। गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

वह इसके 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 2843 रन बना चुके हैं। ऐसे में गिल अगर श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 157 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही गिल डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के क्लब में भी शुमार हो जाएंगे। वह अभी इस लिस्ट में 13वे पायदान पर हैं।

PC- JAGRAN