SL vs IND: भारत को वर्ल्ड कप जीताने वाला अब बना रहा हराने की रणनीति, श्रीलंका खेमे में दिखें ये पूर्व...

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। इससे पहले भारतीय टीम ने कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मुकाबले के तीसरे दिन (9 अगस्त) मैदान पर एक ऐसा चेहरा दिखाई दिया, जिसका भारतीय क्रिकेट से बेहद खास रिश्ता रहा है।

श्रीलंका के मौजूदा हेड कोच गैरी कर्स्टन भारतीय टीम का अभ्यास मुकाबला देखने के लिए एनसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का खिताब दिलाने वाले गैरी कर्स्टन कभी मेन इन ब्लू के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे। अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी है,. आगामी टेस्ट सीरीज में वह श्रीलंका के खेमे में होंगे और भारत को हराने की रणनीति तैयार करेंगे। ऐसे में प्रैक्टिस मैच में उनकी मौजूदगी ने खासा ध्यान खींचा।

कर्स्टन ने मैदान पर पहुंचने के बाद किसी तरह की हलचल पैदा नहीं की। वह चुपचाप बाउंड्री लाइन के पास टहलते हुए भारतीय खिलाड़ियों को देखते रहे। शुरुआत में बहुत कम लोगों का ध्यान गैरी कर्स्टन की ओर गया, लेकिन वहां मौजूद भारतीय मीडिया ने जल्द ही उन्हें पहचान लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लीं और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने भी किसी को निराश नहीं किया।

PC- indianexpress.com