SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़े ये दो स्टार खिलाड़ी, बीसीसीआई ने इसलिए उठाया बड़ा कदम
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बने रहने के लिए इस सीरीज में जीत दर्ज करना बहुत ही अहम है। जिसके कारण ही बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट इस सीरीज की तैयारी में कोई कमी नहीं कर रही है।
टीम इंडिया से जुड़े ये 2 स्टार खिलाड़ी!
क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। मैनेजमेंट ने स्टार स्पिनर हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जोड़ा है। ये दोनों श्रीलंका भी टीम इंडिया के लिए साथ जाने वाले हैं,जिससे श्रीलंका में भी टीम बहुत अच्छी तैयारी कर सके।
श्रीलंका की पिचों में स्पिनरों को बहुत ही मदद मिलती है, जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अपने सभी स्टार बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ पूरी तरह से तैयार करना चाहती है। हाल के समय में स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है। ऐसे में बीसीसीआई नहीं चाहती है कि भारतीय बल्लेबाज अपनी गलती दोबारा दोहराए।
pc- cricinfo.com





