Surya Grahan 2026: कल लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा सूतक काल और कहा कहा दिखेगा सूर्य ग्रहण
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म और वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। इसी दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले से सूतक काल की शुरुआत होती है। इस दौरान पूजा-अर्चना करने की मनाही है। ग्रहण समापन के बाद स्नान कर मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें और अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
सूर्य ग्रहण 2026 डेट और टाइम
वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। इसी दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण की शुरुआत रात को 09 बजकर 04 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण आइसलैंड, ग्रीनलैंड, आर्कटिक, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली में दिखाई देगा।
ऐसे दूर करें अशुभ प्रभाव
सूतक काल की शुरुआत से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव भोजन पर नहीं पड़ता।
pc- janstta






