Solar Eclipse: इस दिन होने जा रहा 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में 6.23 मिनट के लिए हो जाएगी पूरी रात, दिखेंगे तारे....
- byShiv
- 27 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण देखा होगा। अमूमन सूर्यग्रहण हर कुछ वर्षों या महीनों के अंतराल पर होते रहते हैं, लेकिन 21वीं सदी का अब तक का सबसे लंबा सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह अपनी अवधि को लेकर अलग ही वैज्ञानिक महत्त्व रखने वाला है, जानकारी के अनुसार साल 2027 में दुनिया एक ऐसी खगोलीय घटना का गवाह बनेगी जब 6 मिनट 23 सेकेंड के लिए दिन में ही रात हो जाएगी।
जाने कब होगा यह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खगोलविदों के अनुसार 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा, जो अपनी अवधि और प्रभाव के कारण बेहद अनोखा होगा। इस दिन कई क्षेत्रों में दिन का उजाला अचानक फीका पड़ जाएगा, तापमान घटने लगेगा, आसमान में तारे दिखने लगेंगे और कुछ पलों के लिए ऐसा महसूस होगा जैसे पृथ्वी की गति थम गई हो।
पिछले 100 वर्षों में नहीं हुआ ऐसा
जानकारी के अनुसार यह घटना वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के छिपे रहस्यों को और करीब से समझने का अवसर देगी। वैज्ञानिकों के अनुसार, इतना लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण पिछले सौ वर्षों में नहीं देखा गया है और इसे दोबारा देख पाना बेहद दुर्लभ होगा। 2 अगस्त 2027 को यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा, जो अटलांटिक महासागर के ऊपर शुरू होगा और चंद्रमा की छाया सबसे पहले जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के पास पृथ्वी को छुएगी। इसके बाद यह अंधेरा दक्षिणी स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगा. इन क्षेत्रों में सूरज पूरी तरह से लगभग साढ़े छह मिनट के लिए छिप जाएगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
pc- aaj tak






