Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और सांसद डिंपल यादव
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को आज 20 दिन पूरे हो चुके है। उनका लगातार वेट कम होता जा रहा है। इधर विपक्ष के कई नेता भी उनके पास पहुंच रहे है। बता दें कि सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं।
केजरीवाल और सांसद डिंपल यादव पहुंचे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का समर्थन करने के लिए पहुंचे। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी गुरुवार को जंतर मंतर पर पहुंचीं। जंतर-मंतर पर पहुंचने के बाद डिंपल यादव ने कहा, मैं सरकार से यह कहना चाहती हूं कि वह कम से कम संवेदनशीलता दिखाए और यहां आकर बातचीत शुरू करे।
क्या बोले केजरीवाल
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा, लगातार हर दिन परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। पेपर में गड़बड़ियां हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया में कमियां हैं, जब नीट का पेपर लीक हुआ, तो 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, फिर भी सरकार ने किसी को यह भरोसा दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया कि आगे पेपर लीक नहीं होंगे।
pc- khabargaon.com, insta,






