Sonam Wangchuk: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का बड़ा दावा, हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर

इंटरनेट डेस्क। सामजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। लद्दाख में प्रदर्शन कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बड़ा दावा कर कहा हैं कि उनका एनकाउंटर हो सकता है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। साथ ही उन्होंने लद्दाख के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। लद्दाख में हिंसा की घटना को एक साल पूरा होने के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्हें अपनी जान के खतरे को लेकर चेतावनियां मिली हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा कि यदि इससे देश को जागरूक करने में मदद मिलती है तो वह कोई भी नतीजा भुगतने के लिए तैयार हैं। खास बात है कि राजधानी दिल्ली में जून-जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। वांगचुक ने कहा, उन्होंने मुझे जेल में डाला। अब इस बात की भी आशंका है कि कहीं मुझे मुठभेड़ में मार दिया जाए। लोग मुझसे कहते हैं, आपको मुठभेड़ में मार दिया जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो होने दें-ताकि देश तो जाग जाए। उन्होंने न्यायिक जांच की रिपोर्टको सार्वजनिक करने की भी मांग की और चेतावनी दी कि यदि रिपोर्ट जारी नहीं की गई तो पुलिस गोलीबारी की जांच के लिए एक स्वतंत्र जन न्यायाधिकरण का गठन किया जाएगा। आज लद्दाख से मैं कहता हूं-अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। लद्दाख में जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी उन्हें लेनी होगी।

pc- frontline.thehindu.com