Sonam Wangchuk: सोनम का बड़ा दावा, मुझे हाउस अरेस्ट करके रखा गया हैं घर में, दीपके ने कर दिया बड़ा ऐलान
- byShiv
- 13 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें लद्दाख स्थित उनके घर में हाउस अरेस्ट करके रखा गया है और उनके घर को बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार (12 नवंबर, 2026) को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि 2029 से पहले यह सरकार हर किसी को नजरबंद करने, हाउस अरेस्ट में रखने, हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पाबंदियां लगाने जा रही है।
क्या लिखा दीपके ने
खबरोें के अनुसार अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनम वांगचुक के वीडियो पोस्ट को रीशेयर करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘मैं सोनम वांगचुक के समर्थन में खड़ा हूं, जिन्होंने जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान इसी तानाशाही के खिलाफ देश को जगाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी थी।
वहीं, सोनम वांगचुक ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों ने मेरे घर को घेर रखा है, जबकि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि मुझे घर पर रहने की सलाह दी गई है। सिर्फ इसलिए कि मैंने कुछ असहज सवाल पूछे हैं, जैसे कि पिछले साल लेह में हुई हत्याओं को लेकर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में देरी क्यों हो रही है?’
उन्होंने कहा, ‘और सर्दियों के बीच इतनी जल्दबाजी में लोगों पर फर्जी काउंसिल चुनाव क्यों थोपा जा रहा है? पूरा लद्दाख विरोध प्रदर्शन कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मेरे एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब की पहुंच को बेहद कम कर दिया गया है।
pc- businesstoday.in





