Sonam Wangchuk: ऐसे ही नहीं टूटा वांगचुक का अनशन, सरकार के साथ इन 3 बातों पर बनी सहमति, दूसरा वीडियो आया सामने...
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद गुरूवार रात को अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा लद्दाख की एपेक्स बॉडी के बड़े नेता भी वहां मौजूद रहे।
65 सांसदों ने की थी मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके पहले अलग अलग राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे। इन सांसदों ने हस्ताक्षर कर के वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की, साथ ही भरोसा दिलाया कि संसद में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर चर्चा होगी, सरकार की तरफ से आए मंत्रियों ने भी यही आश्वासन दिया था।
3 बड़ी बातों पर बनी सहमति
सरकार के लिखित आश्वासन में तीन बड़ी बातें कही गई हैं, पहला, जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। दूसरा, संसद में पेपर लीक रोकने और परीक्षा प्रणाली सुधारने पर चर्चा होगी ताकि इसका स्थायी हल निकाला जा सके। तीसरा, हाल में नीट पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है।
pc- ndtv






