SRH की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविंचदर कीे होने जा रही शादी! ग्रीस में लेंगे फेरे
- byShiv
- 17 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविंचदर की शादी की चर्चाएं लंबे समय चल रही है। अब एक बार फिर काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये सब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिन्होंने काव्या मारन के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन के साथ एक तस्वीर शेयर की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ बेटी काव्या के विवाह समारोह के लिए इन्विटेशन कार्ड देने पहुंचे थे। इस पोस्ट के सामने आते ही अब इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार एसआरएच की मालकिन काव्या मारन और जेलर 2 के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ग्रीस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। इसके बाद चेन्नई में इनका ग्रैंड रिसेप्शन होने की संभावना है। ये रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई के एक फाइव-स्टार होटल में ऑर्गनाइज किया जा सकता है।
PC- amar ujala






