Sugar Price: चीनी के दाम क्यों बढ़े? सरकार ने दिया जवाब, एथेनॉल के कारण चीनी के दाम....

इंटरनेट डेस्क। एक महीने के बाद देश में त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। लेकिन इस बीच बढ़ती चीनी की मांग लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। बढ़ती महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं और इस बीच चीनी ने और लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह बढ़कर ₹55.70 प्रति किलो पहुंच गई। कीमतों में इस तेजी के बीच एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के डायवर्जन को भी वजह बताया जा रहा था।

क्या कहा सरकार ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच  हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि हालिया तेजी के लिए एथेनॉल को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। सरकार के मुताबिक, एथेनॉल के लिए डायवर्ट होने वाली चीनी की हिस्सेदारी 2022-23 में करीब 12 प्रतिशत थी, जो 2025-26 में घटकर लगभग 9 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा देश में बनने वाले एथेनॉल का करीब तीन-चौथाई हिस्सा अब अनाज, खासकर मक्का से तैयार होता है। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे घरेलू उत्पादन का अनुमान से कम रहना, त्योहारों से पहले मांग बढ़ना, मौसम की मार और वैश्विक बाजार में कम उपलब्धता जैसे कई कारण हैं। 

अनुमान से कम हुआ चीनी उत्पादन
इस सीजन में देश में करीब 306 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है, जबकि शुरुआती अनुमान करीब 343 लाख टन था। गन्ने की फसल पर रेड रॉट और टॉप बोरर जैसे रोगों के साथ अत्यधिक बारिश और जलभराव का असर पड़ा है। हालांकि सरकार का कहना है कि अक्टूबर में नया पेराई सीजन शुरू होने तक घरेलू जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

pc- news18