Sukanya Samriddhi Yojana:आप भी 31 मार्च तक करले ये काम पूरा, नहीं तो बंद हो जाएगा सुकन्या समृद्धि खाता

इंटरनेट डेस्क। हर कोई अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं में निवेश करते है।  इसी सोच के साथ सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना काफी फेमस स्कीम बन चुकी है। इस योजना में निवेश करने पर अच्छी ब्याज दर मिलती है और लंबे समय में अच्छा फंड तैयार हो सकता है। लेकिन इस खाते से जुड़ा एक जरूरी नियम भी है। जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।

क्या हैं नियम
अगर आपने इस फाइनेंशियल ईयर में अपने खाते में जरूरी रकम जमा नहीं की है, तो 31 मार्च से पहले यह काम जरूर कर लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो खाता इनएक्टिव हो सकता है।

31 मार्च से पहले करना होगा यह जरूरी काम
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता चालू बनाए रखने के लिए हर वित्त वर्ष में न्यूनतम रकम जमा करना जरूरी होता है। कई लोग साल भर में पैसे जमा करना भूल जाते हैं, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से पहले इसे ठीक किया जा सकता है।

pc- indiacsr.in