सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर निकली भर्ती, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

PC: jagran

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में कोर्ट मास्टर (Court Master - Shorthand) के रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अक्टूबर 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2026

आयु सीमा की गणना (Age Calculation): 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर

शैक्षणिक योग्यता एवं मापदंड (Eligibility Criteria):
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

स्किल टेस्ट:

शॉर्टहैंड स्पीड: 120 शब्द प्रति मिनट

कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड: 40 शब्द प्रति मिनट

कार्य अनुभव: संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी)।

आवेदन शुल्क :
सामान्य / अनारक्षित वर्ग: ₹1,500

एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग: ₹750

(शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा)

चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान :
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट और शॉर्टहैंड टेस्ट (इंग्लिश) के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान (Salary): चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 11 के तहत ₹67,700 से ₹2,08,700 प्रति माह वेतन दिया जाएगा (शुरुआती बेसिक सैलरी ₹67,700 होगी)।

आवेदन कैसे करें? 
सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं और "Link to submit online application forms for the post of Court Master (Shorthand)" पर क्लिक करें।

पहले 'To Register' पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद 'Already Registered? To Login' पर क्लिक करके लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई बाकी जानकारियां भरें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

अंत में, फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।