Surya Grahan 2026: इस तारीख को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि के जातकों को रहना होगा....
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। फरवरी माह में साल 2026 की पहली और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना घटने वाली है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेंगे। शनि की राशि कुंभ में सूर्य ग्रहण लगना सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेगा।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा, जो शाम 5.31 बजे से शुरू होकर 7.57 बजे खत्म होगा।ै यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य आपके लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। वहीं, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रहण के प्रमुख कारक बन रहे हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण आपके विचारों में तेजी तो आएगी, लेकिन साथ ही भ्रम और दुविधा की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण अनुकूल नहीं माना जा रहा है। ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में स्थित रहेंगे। अष्टम भाव में ग्रहों की स्थिति के कारण मानसिक तनाव, भावनात्मक अस्थिरता और चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान मन बेचैन रह सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की गोचर कुंडली में इस समय राहु-केतु की स्थिति केंद्र और सप्तम भाव में बनी हुई है। इस कारण विशेष रूप से व्यापार, साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
pc- aaj tak





