Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, क्या रहेगा सूतक काल का समय, जाने कहा दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा
- byShiv
- 17 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। 17 फरवरी 2026 का दिन खगोल और ज्योतिष, दोनों नजरियों से खास माना जा रहा है। इसका कारण यह हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है और इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण यानी ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद ग्रहण का नाम सुनते ही लोगों के मन में जिज्ञासा और हल्की-सी चिंता दोनों जाग जाती हैं।
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
ज्योतिषीय परंपराओं के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल मान्य नहीं होता। 17 फरवरी 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे और नियमित पूजा-अर्चना जारी रहेगी। पंडितों का कहना है कि सूतक के नियमों का पालन तभी किया जाता है जब ग्रहण स्थानीय रूप से दृश्य हो। यही कारण है कि देशभर में सामान्य दिनचर्या बनी रहेगी।
क्या रहेगा समय
भारत के समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 32 मिनट की होगी। ग्रहण का चरम चरण शाम 5 बजकर 42 मिनट पर माना जा रहा है। इसी दौरान ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा दृश्य बनता है।
कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’?
हालांकि भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में यह शानदार दृश्य देखा जा सकेगा।
अंटार्कटिका और दक्षिणी महासागर के क्षेत्र
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे। इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी विशेष उपकरणों के साथ इसे देखने की तैयारी में हैं।
pc- ndtv.in




