Swami Avimukteshwarananda: अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद जरूर जाएंगे जेल, वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने पुख्ता सबूत होने का किया दावा
- byShiv
- 26 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे यौन शोषण का मामला अब और गहराता जा रहा है। लगातार इस मामले में बयानबाजी हो रही हैं, बताया जा रहा हैं कि प्रयागराज के झूंसी थाने में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने 25 फरवरी 2026 के आसपास बयान जारी कर दावा किया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो आरोपियों को जेल पहुंचाएंगे।

क्या बोले आशुतोष ब्रह्मचारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आशुतोष ब्रह्मचारी ने पुलिस अधिकारी के साथ अपनी वायरल फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फर्जी तस्वीर करार दिया। यह कानूनी विवाद नाबालिग शिष्यों के शोषण के आरोपों और एक-दूसरे के आपराधिक इतिहास को लेकर शुरू हुआ है। आशुतोष ने इसे धार्मिक लड़ाई बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अपराधी होने के दावों पर छिड़ी रार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी को आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति बताया था। इसके जवाब में आशुतोष ने चुनौती दी है कि स्वामी कोई भी ऐसा अदालती सबूत पेश करें जो उन्हें अपराधी साबित करे। आशुतोष का कहना है कि उनके खिलाफ 21 मुकदमों की जो लिस्ट वायरल की गई है, वह पूरी तरह फर्जी है और पुलिस ने भी ऐसी किसी सूची की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद पीड़ित नहीं बल्कि केवल एक सूचनाकर्ता हैं जो बटुकों को न्याय दिलाना चाहते हैं।
pc-x.com, navbharat, news18






