T20 World Cup 2026: दो भाईयों की जोड़ी दिखाएगी टूर्नामेंट में कमाल, लेकिन दोनों ही खेलेंगे अलग अलग देश के लिए

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा हैं और इस टूर्नामेंट में 5 भाइयों की जोड़ियां एक-साथ खेल रहे हैं। जिसके इटली के जस्टिन और एंथोनी मोस्का, मैनेंटी और हैरी मैनेंटी शामिल हैं। आयरलैंड की ओर से भी हैरी और टिम टैक्टर- रॉस और मार्क अडायर इस लिस्ट का हिस्सा हैं, वहीं, नेपाल के आसिफ और आरिफ शेख भी भाई हैं। अब इस लिस्ट में एक और भाइयों की जोड़ी शामिल हो गई है। लेकिन ये दोनों अलग अलग देशों के लिए खेलेंगे। 

दरअसल, जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह बेन करन को टीम में शामिल किया गया है। बेन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं, जो इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बेन करन को आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने मंजूरी दी है और वह टूर्नामेंट में जल्द ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब हैं कि बेन एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो अभी तक टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने टेस्ट और वनडे में देश का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में 8 मैचों में 495 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में 8 मैचों में 340 रन ठोके हैं। जिम्बाब्वे के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में 209 रन बनाए है।

pc- newsarenaindia.com