T20 World Cup 2026: आज का मैच जीतने के साथ ही भारत बना देगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से हो चुकी हैं। आज के दिन में 3 मैच होने है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपना पहला मुकाबला आज यानी 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा। सुर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।
भारत और अमेरिका की टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ एक मुकाबला हुआ है, जो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेला गया था। उस मैच में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी। अमेरिका की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन ही बनाए थे। वहीं, भारत ने टारगेट को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में टीम इंडिया के पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दरअसल, भारतीय टीम ने पिछले एडिशन में लगातार 8 मैच जीते थे। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में अमेरिका को हरा देती है तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ये लगातार 9वीं जीत होगी। इसी के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
pc- espncricinfo.com






