T20 World Cup 2026: डेविड मिलर के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को इस मैच में 76 रन से हराया। इस मैच में 36 साल के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर ने (63 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड मिलर ने इस पारी में 35 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की सहायता से ये पारी खेली।
इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ग्लेन मैक्सवेल को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस मुकाबले में मिलर ने अपनी इस पारी के दौरान तीन छक्के जड़े। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। अब उनके नाम टीम इंडिया के खिलाफ 26 पारियों में 39 छक्के हो चुके हैं, जो मैक्सवेल (38 छक्के) से एक ज्यादा हैं।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 35 छक्के भारत के खिलाफ लगाए हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 30 छक्के और वेस्टइंडीज के एविन लुईस 28 छक्कों के साथ लिस्ट में क्रमश चौथे और पांचवें स्थान पर है।
pc- espncricinfo.com






