T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के लिए आज करो या मरो की स्थिति, हारा तो वर्ल्ड कप से होगा बाहर
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप अभियान एक बेहद नाजुक मोड़ पर है। सलमान आगा की कप्तानी वाली इस टीम के लिए आज नामीबिया के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मैच करो या मरो जैसा है। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो ये जीत उसके लिए बेहद जरूरी है। अगर उसे हार मिली तो टीम का सफर समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।
दरअसल, पाकिस्तानी टीम पर नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दबाव बहुत है। एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि ये टीम पहले से ज्यादा मजबूत है, लेकिन रविवार को भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की करारी हार ने उन दावों की पोल खोल दी।
हालांकि 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले काफी करीबी रहे थे, लेकिन पाकिस्तान जीत की रेखा पार नहीं कर सका। पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ियों, खासकर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को आलोचनों ने अपने निशाने पर बनाया।
pc- aaj tak






