T20 World Cup 2026: जाने सुपर 8 में कौन कौन सी टीम से होगा भारत का मुकाबला, आ गया पूरा शेड्यूल

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में भारत सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ है। वहीं सुपर-8 में टीम इंडिया का जिन टीमों से सामना होगा और भारत कहां और कब मुकाबले खेलेगा इसका शेड्यूल सामने आ गया है। 

ऐसा है भारत के सुपर-8 का शेड्यूल
भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप डी में मौजूद साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में 3 जीत के साथ सुपर-8 का टिकट कटाया है। 

इसके बाद टीम इंडिया चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेलेगी। प्री सिडिंग के हिसाब से यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है, लेकिन 26 फरवरी को होने वाले इस मैच के लिए अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई नहीं किया है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा है. अगर ऑस्ट्रेलिया बाहर होता है और उनकी जगह जिम्बाब्वे क्वालीफाई करती है, जिसकी संभावना अधिक है, तो भारत प्री सिडिंग के हिसाब से जिम्बाब्वे से खेलेगा।
इसके बाद भारत का सुपर-8 का तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ है। भारत 01 मार्च को वेस्टइंडीज का सामना करेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला यह मुकाबला भारत का सुपर-8 का आखिरी मैच होगा।

pc- espncricinfo.com