T20 World Cup 2026:भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड में फिर से दी शिकस्त दी, 61 रनों से हराया मैच, भारत पहुंचा सुपर 8 में

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर से पीट दिया है। जी हां पाकिस्तान इस मैच को 61 रन से हार गया। इस मैच में ईशान किशन (77 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप  में एक बार फिर से पाकिस्तान को शिकस्त दी। 

अब तब के हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत की पाक पर नौ मैचों में आठवीं जीत है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 18 ओवरों में केवल 114 रन पर ही सिमट गई। भारत ने ये मैच 61 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में प्रवेश किया। इससे पहले कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तान ने 6 स्पिन गेंदबाजों का उपयोग किया।

pc- espncricinfo.com