T20 World Cup 2026: ट्राफी के साथ भारतीय टीम को मिला मोटा चेक, नोटों की हुई बारिश, न्यूजीलैंड भी हुई मालामाल
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 क फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम केवल 159 रन ही बना सकी। लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को इनामी राशि भी खूब मिली। आपको बता दें कि आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपए की मोटी इनामी राशि मिली। वहीं रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी मोटी राशि दी है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपए मिले है।
pc- espncricinfo.com






