T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल, जाने कैसा हैं दोनों का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कल होने जा रहा है। इसके लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूरी तैयारी में है। भारतीय टीम ने शुरुआत के दो मैच जीतने के बाद अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में  पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला कल श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 बार हराया है। पाकिस्तान को केवल एक बार जीत मिली है। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में  मिली थी। 

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है।  पाकिस्तान को केवल तीन मैचों में जीत  मिली है। एक मुकाबला टाई भी रहा है।

pc- sj