T20 World Cup 2026: वॉर्मअप मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, तिलक वर्मा को मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी के किसी भी इवेंट से पहले वॉर्मअप मैचों का आयोजन किया जाता है।  टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से है ऐसे में टूर्नामेंट के वॉर्मअप मैच शुरू हो चुके हैं। भारत के मुख्य टीम के अलावा वॉर्मअप में इंडिया ए की टीम भी उतरेगी। उसके मुकाबले दो फरवरी को अमेरिका के साथ ही 6 फरवरी को नामीबिया से है।

टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्मअप मैच के लिए तिलक वर्मा को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। वह विश्व कप की मुख्य टीम का भी हिस्सा हैं। तिलक वर्मा इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। वह पूरी तरह फिट हैं। 

वॉर्म अप मैच के लिए इंडिया ए की टीम
आयुष बडोनी (कप्तान), नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

pc- bhaskar