T20 World Cup 2026: ईशान के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, यह करनामा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में रविवार का दिन जबरदस्त रहा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तो पाकिस्तान को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने केवल 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली।  इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड  भी दिया गया। इसी के साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 

ईशान किशन ने अब ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे इससे पहले कोई भारतीय विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका था। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं।

वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले वह चौथे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी और केएल राहुल ऐसा करने में सफल हुए थे। इन तीनों विकेटकीपरों को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था।

pc- espncricinfo.com