T20 World Cup 2026: जाने कब हैं भारत का अगला मैच, किस टीम के साथ होगी टक्कर
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में विजयी सिलसिला टूट गया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम सुपर 8 के पहले मैच में पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस बार हार गई। अब सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को सुपर 8 के बाकी बचे दोनों मैचों में कुछ खास करके दिखाना होगा। अब भारत का अगला मैच अहम हो चुका है। अगला मैच किस टीम से होगा, मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, यहां सब जानिए।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला उनका सुपर 8 राउंड का दूसरा मुकाबला होगा। ये मैच 26 फरवरी (गुरूवार) को खेला जाएगा।टीम इंडिया का सुपर 8 राउंड में अगला मैच जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से होने वाला है। जिम्बाब्वे की टीम को कोई भी इस टूर्नामेंट में कमजोर आंकने की गलती नहीं करेगा।
जिम्बाब्वे और भारत के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मैच टूर्नामेंट का 48वां मैच होगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
pc- espncricinfo.com






