T20 World Cup 2026: मिचेल सैंटनर के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप में हरा दिया। इस मैच में रचीन रवीन्द्र (32 रन और चार विकेट) और कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन और एक विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने ये जीत हासिल की।  मैच में मेजबान श्रीलंका की टीम को सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 61 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम का अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस का सपना समाप्त हो गया है। मैच में कीवी टीम के कप्तान सेंटनर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया है। मिचेल सैंटनर ने मुकाबले में 26 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली।

इस पारी के दम पर वह अपने टी20 इंटरनेशनल में हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए।  इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन और 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

pc- espncricinfo.com