T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप शुरू होने के 4 दिन पहले कर दिया ये खेल, भारी पड़ सकता हैं...
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इससे ठीक पहले 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। श्रीलंका ने अपनी विश्व कप टीम से आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
धनंजय डी सिल्वा के स्थान पर टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया है। वहीं 23 साल के बैटर पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन को इस टीम में जगह नहीं मिली।
टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना और ईशान मलिंगा।
pc- espncricinfo.com






