T20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल आज होगा जारी, भारत और श्रीलंका करेगा मेजबानी
- byShiv
- 25 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2026 में टी 20 विश्वकप खेला जाना हैं, इसके लिए अभी से तैयारिया शुरू हो चुकी है। वैसे आज जो खबर हैं वो यह हैं कि 2026 मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार शाम मुंबई में जारी होगा। इसका लाइव स्टार स्पोर्टस पर शाम 6.30 बजे से किया जाएगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा।
ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा सकता है। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में भारत और यूएसए के बीच हो सकता है। वहीं, टूर्नामेंट में हर दिन ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले जाएंगे।
जानकारी के अनुसार भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू इसके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए है। टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया है। श्रीलंका में कोलंबो के दो स्टेडियम और कैंडी का एक स्टेडियम चुना गया है।
PC- ipl.com






