T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, नीदरलैंड्स को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। भारतीय टीम का ये दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ था। मैच में नामीबिया ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद ईशान किशन ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। भारतीय टीम ने सिर्फ 6 ओवर के खेल में 86 रन कूट दिए जो टीम इंडिया का टी20 में सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर बना।

इसके बाद अगले ही ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन के आंकड़े को छू लिया। भारत ने 6.5 ओवर में 100 रन पूरे किए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में एक नया कीर्तिमान बनाया।

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज टीम 100 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 7 ओवर में 100 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 41 गेंद में ही सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया।

pc- espncricinfo.com