T20 World Cup 2026: 19 साल में पहली बार टूटा टी20 वर्ल्डकप में ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को इटली को हराकर सुपर आठ में जगह बना ली है। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 178 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने ये मैच 24 रन से अपने नाम दर्ज करवा लिया है। 

इस मैच में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बना। इंग्लैंड का मैच में 200 से अधिक रन का यह स्कोर बनते ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बन गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में छठी बार 200 प्लस का स्कोर किसी टीम ने बनाया। इसके साथ ही एक  टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200$ रन बनने का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। इस सीजन में अब तक के मुकाबलों में छह बार 200 से अधिक का स्कोर बन चुका है।

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन यानी 2007 खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 5 बार  हुआ था। इस प्रकार अब अब 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। साल साल 2016 के वर्ल्ड कप में भी चार बार ऐसा हुआ था। साल 2024 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी चार बार किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था।

pc- espncricinfo.com