T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच में बना यह अनोखा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को जो काम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, वो इससे पहले टी20 विश्व कप में कभी नहीं हुआ था। सुपर 8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने सामने थी। जो कीर्तिमान बना उसमें दोनों टीमों का योगदान रहा। हालांकि मैच बड़े अंतर से वेस्टइंडीज की टीम जीतने में कामयाब रही। 

इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने की भूल कर दी। टीम ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिए। ये इस साल के विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो 17.4 ओवर में केवल 147 रन बनाकर ही आउट हो गई।

अब आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब वेस्टइंडीज ने 254 रन बनाए तो उनकी पारी में कुल मिलाकर 19 छक्के आए। टीम ने इस मामले में साल 2014 में नीदरलैंड्स के सबसे ज्यादा छक्कों की बराबरी कर ली है। इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो भले ही उन्हें हार मिली हो, लेकिन टीम ने कुल मिलाकर 12 छक्के ठोक दिए। इस तरह से पूरे मैच में 31 छक्के लगे। ये टी20 विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले साल 2014 में आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच में कुल 30 छक्के लगे थे।

pc- espncricinfo.com