T20 World Cup 2026: श्रीलंका को हरा जिम्बाब्वे ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में ब्रायन बेनेट  (नाबाद 63)  और कप्तान सिकंदर रजा ने (45 रन) की शानदार पारियों खेली। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उनसे अपने ग्रुप-बी में टॉप किया।

ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों को ही मात देने के साथ जहां बड़ा उलटफेर किया तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल जाने की वजह से वह टेबल में टॉप पर खत्म करने में कामयाब  रहा।

इस जीत के साथ ही सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।  जिम्बाब्वे की ये लिमिटेड ओवर्स वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक श्रीलंका के खिलाफ पहली जीत  है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फुल मेंबर्स टीमों के खिलाफ ये जिम्बाब्वे की अब तक की पांचवीं जीत है। क्रिकेट के इस विश्व कप में वह ऑस्ट्रेलिया को 2 बार और आयरलैंड, पाकिस्तान को  श्रीलंका को एक-एक बार हरा चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे की पारी में कुल 7 छक्के लगे, जो अब तक किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में उनकी ओर से एक पारी में लगे सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या है।

pc-pncricinfo.com