T20 World Cup 2028: जाने कहां और कब से खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2028, इन टीमों को मिली एंट्री

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को यह जानने की उत्सुकता हैं की अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी इस बार संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सौंपी गई है। 2028 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल के मुताबिक यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर 2028 से शुरू होकर 19 नवंबर 2028 तक चलेगा।

मैच के समय की बात करें तो भारतीय दर्शकों को सुबह जल्दी उठने या दोपहर की शिफ्ट में मैचों का आनंद लेने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और भारत के समय में काफी अंतर रहता है। हालांकि फ़िलहाल टूर्नामेंट में दो सालों का समय बाकी है।

2028 टी20 वर्ल्ड कप की टीमों की बात करें तो इस बार भी 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इसमें से 12 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सीधा प्रवेश मिला है, जबकि 2026 के विश्व कप में सुपर-8 तक पहुंचने वाली भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमें पहले ही ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

pc- jagranjosh.com