T20 World Cup:अगले 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में होंगे बदलाव! इस खिलाड़ी को किया जाएगा बाहर
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। सुपर 8 के मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है। इस हार के बाद अगले मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। क्यों कि भारत के लिए अब दोनों मैचों को जीतना बहुत ही जरूरी हो गया है।
इसी को देखते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के स्थान पर संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। अभिषेक शर्मा ने इस विश्व कप में अभी तक अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को बहुत ही निराश किया है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने अगले मैच में संजू सैमसन की वापसी के संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास संजू सैमसन का ऑप्शन है। टॉप ऑर्डर में राइट-हैंड बैट्समैन होने से टैक्टिकल सहायता मिलतती है।
इस दौरान डेशकाटे ने कहा कि हमारे पास दो रास्ते हैं या तो हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा रखें जो पिछले 18 महीनों से अच्छा कर रहे हैं, या फिर संजू को वापस लाएं। अगले दो मैचों से पहले इस पर गंभीर चर्चा होगी। आपको बात दें कि इस साल संजू ने भी बतौर ओपनर निराश किया है। उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 156 रन बनाए हैं।
pc- espncricinfo.com






