Tamil Nadu: विजय के मंत्री ने की तमिलनाडु लिए अलग झंडे की मांग, भाजपा ने कहा-विभाजन की सोच को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु सरकार और विजय कैबिनेट के एक मंत्री ने बयान देकर नया विवाद पैदा कर दिया है। विजय के मंत्री ने तमिलनाडु लिए अलग झंडे की मांग की है। बता दें कि यह बयान टीवीके नेता आधव अर्जुन ने  दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को प्राथमिकता देने वाला अलग झंडा बनाया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस झंडे को मुख्यमंत्री विजय 18 जुलाई और 1 नवंबर (तमिलनाडु दिवस) को पहली बार फहराएं और इसे हर घर में भी फहराया जाना चाहिए, वहीं, बीजेपी ने इस मांग को लेकर अलगाववादी मानसिकता के खिलाफ चेतावनी दी है।

क्या कहा आधव ने
आधव अर्जुन ने कहा कि तमिल की रक्षा करने की जरूरत किसी को नहीं है और दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसके पास तमिल की रक्षा करने की ताकत हो। उन्होंने कहा कि तमिल ही लोगों की रक्षा कर रही है और लोग तमिल से ही लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सोच सिर्फ मंच पर बोलने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर जगह होनी चाहिए, इसके लिए जो भी कानून जरूरी हो, उसे लाया जाना चाहिए।

बीजपी ने किया विरोध
आधव अर्जुन ने कहा कि तमिलनाडु ऐसी स्थिति में है, जहां राष्ट्रीय ध्वज के बराबर दर्जे वाला झंडा बनाने की जरूरत है। उन्होंने अलग झंडे की मांग को लेकर अपनी बात रखते हुए इसे तमिलनाडु की प्राथमिकता से जोड़कर देखा। वहीं, बीजेपी नेता विनोज सेल्वम ने इस मांग पर सवाल उठाया और अलगाववादी मानसिकता के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर विभाजन की सोच को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है।

pc- aaj tak