Tamil Nadu: स्टालिन के बाद टीवीके विधायक का विवादित बयान, हम भी सनातन धर्म को खत्म करने के लिए मैदान में

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में सरकार बने अभी 4 दिन नहीं हुए हैं की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधायक मधर बदरुद्दीन (वी एम एस मुस्तफा) ने एक ऐसा बयान दिया हैं जिसका विरोध शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैं की टीवीके विधायक ने नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान का समर्थन कर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, चौतरफा आलोचना के बाद पलटते हुए स्टालिन ने अपना बयान वापस ले लिया। 

क्या टिप्पणी की हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विजय की पार्टी से मदुरै मध्य से विधायक बदरुद्दीन ने टिप्पणी की थी कि ‘’हम भी सनातन धर्म को खत्म करने के लिए मैदान में हैं। टीवीके विधायक ने हालांकि भारतीय जनता पार्टी नेताओं की ओर से उनकी और जोसेफ सी विजय के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना किए जाने के बाद स्पष्टीकरण जारी किया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने आरोप लगाया कि किसी मुस्लिम व्यक्ति, विशेषकर निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक बातें कहना और इसे समाप्त करने की उद्घोषणा करना धार्मिक सद्भाव को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएगा। 

भाजपा ने क्या कहा
खबरों की माने तो तिरुपति ने सवाल किया, सनातन धर्म की आलोचना करने वाले मुस्तफा क्या इस्लामी आस्था की आलोचना करने का साहस करेंगे? क्या वे ईसाई धर्म की आलोचना करने के लिए आगे आएंगे? भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सत्ता में होने मात्र से कुछ भी कहने का अधिकार रखने का विश्वास अहंकार को दर्शाता है। 

pc- live hindustan