Tamil Nadu: 59 वर्षो के बाद बदलेगा इतिहास, सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, आज होगा विजय कैबिनेट का विस्तार
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री विजय अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे है। वैसे आज जो होने जा रहा हैं वो एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला होगा जो पिछले करीब छह दशकों का इतिहास बदल कर रख देगा। जी हां विजय सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस शामिल होने जा रही है। राज्य में पूरे 59 साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहली बार होगा जब कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनेगी। कांग्रेस आलाकमान ने घोषणा की कि उसके दो विधायक एडवोकेट एस राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन गुरुवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस ने दी जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस फैसले की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है। दरअसल, राजेश कुमार कन्याकुमारी जिले के किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं, जबकि पी विश्वनाथन मदुरै जिले की मेलूर सीट से चुने गए हैं।
क्या लिखा वेणुगोपाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्स पर वेणुगोपाल ने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु कैबिनेट में कांग्रेस विधायकों एडवोकेट राजेश कुमार और थिरू पी. विश्वनाथन को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। वे आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।
pc- news18 hindi






