Tamil Nadu: अभिनेत्री तृषा को लेकर दिए विवादित बयान के बाद विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को किया गया डिटेन
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर किए दिए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। इस मामले में उदयनिधि को डिटेन कर लिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में उदयनिधि ने मीडिया बताया कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहता, यह राजनीति से प्रेरित कदम है।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में थेनी में प्रदर्शन कर रहे डीएमके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उदयनिधि स्टालिन को डिटेन करने के विरोध में थेनी में डीएमके कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, पन्नीरसेल्वम की अगुवाई में पुराने थेनी बस स्टैंड के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने टीवीके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
pc- jansatta






