Tamil Nadu: विजय का बड़ा बयान, डीएमके और एआईएडीएमके आए साथ तो TMK के सभी 108 विधायक देंगे इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में सियासी संकट गहराता जा रहा है, टीएमके के नेता विजय के द्वारा दो बार राज्यपाल से मिलने के बाद भी शपथ ग्रहण को इजाजत नहीं मिल रही है। कारण यह हैं की टीएमके के पास बहुमत नहीं और कांग्रेस के साथ आने के बाद भी विधायकों की संख्या कम रह रही है। ऐसे में टीवीके ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती है तो पार्टी के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे।

टीवीके ने कही ये बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभिनेता विजय की पार्टी ने साफ कहा कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी होने के बावजूद उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। टीवीके का आरोप है कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलीभगत कर उसे दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने विजय को बहुमत साबित करने से मना कर दिया और कहा कि उनके पास पर्याप्त समर्थन नहीं है। राज्यपाल ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांग रहे हैं। टीवीके को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है और वह वामपंथी दलों व अन्य छोटे दलों से बातचीत कर रही है। पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।

डीएमके भी कर रही तैयारी
खबरों की माने तो डीएमके ने शुक्रवार सुबह अपनी बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए, जिसमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार दे दिया गया। डीएमके के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि पार्टी एक वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है, जिसमें डीएमके के बाहरी समर्थन से एआईएडीएमके के ई. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

PC- BBC