Team India: रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली भी कर सकते हैं लॉर्ड्स में संन्यास का ऐलान, किया जा रहा दावा

इंटरनेट डेस्क। रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का अंत नजदीक माना जा रहा है। चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाले इस मैच के बाद रोहित टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें कह दिया है कि वो उन्हें वर्ल्ड कप 2027 में मौका नहीं देंगे, उनकी जगह यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे।

रोहित पर आ रही इस तरह की खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि आज रोहित के साथ जो हो रहा है वो कल विराट के साथ भी हो सकता है, बासित ने तो यहां तक कह दिया कि रोहित के साथ विराट कोहली भी लॉर्ड्स में संन्यास ले सकते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर आज रोहित की बारी है, तो अगली बारी विराट की हो सकती है, जिस तरह से विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, उसे देखते हुए ये मुमकिन है कि दोनों लॉर्ड्स में ही संन्यास का ऐलान कर दें। बासित ने कहा कि अगर बहुत ज्यादा दबाव डाला गया तो ऐसा फैसला लिया जा सकता है।

pc- BBC