Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, कोहली हुए बाहर!
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज का पार्ट नहीं होंगे। 37 साल के कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था।
पूरे मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि की। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है। दूसरा ओडीआई 17 जून को लखनऊ में और तीसरा ओडीआई 20 जून को चेन्नई में निर्धारित है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे। आईपीएल 2026 के फाइनल में कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई, उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी को खिताब दिलाया।
pc- mid-day.com






