Team India: जाने अब किसके साथ खेलेगी भारतीय टीम वनडे सीरीज, जल्द शुरू होंगे मुकाबले

इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा अभी जारी है। हालांकि वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज को भारत ने अपने नाम किया है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस बीच भारतीय टीम की वनडे सीरीज भी ज्यादा दूर नहीं है। अगले महीने टीम इंडिया तीन मैचों की एक और वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज कब से होगी और किसके खिलाफ होगी, ये जान लीजिए। 

अगले महीने यानी दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आएगी। उस दौरान तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा, ये विशाखापट्टनम में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। इसके साथ सीरीज समाप्त हो जाएगी। 

ये भारत की इस साल यानी 2026 की आखिरी वनडे सीरीज होगी। इसके बाद जनवरी में यानी अगले साल जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज भी भारत में होगी। इसका आगाज तीन जनवरी से होगा।

pc- linkedin.com