Team India: जिम्बाब्वे के साथ टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक और सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने सीरीज के मैचों की तारीख और वेन्यू की घोषणा की है। ये सीरीज जुलाई में खेली जाएगी, जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज होगी।

इस सीरीज में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। पहले जिस सीरीज का ऐलान हुआ था, उसके बाद ये नई सीरीज है। इस सीरीज में भारत के युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। 

टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई की ओर से बताया गया है कि सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को होना है। सभी मैचों का वेन्यू एक ही है। मैच हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम हरारे में होंगे। यानी टीम को कहीं और नहीं जाना है। यही वजह है कि आखिरी दो मैच दो ही दिन में हो जाएंगे।

pc-indiatv.in