Team India: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है, इसके साथ ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को तीसरी सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।
इंग्लैंड-आयरलैंड की टी-20 टीम की तुलना में भारत ने 6 बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है।
भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में रखा गया है। 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। इसमें दो छक्के शामिल थे।
4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए चार नए खिलाड़ियों को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है। इनमें प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अशोक शर्मा (तेज गेंदबाज), हर्ष दुबे (लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर) शामिल हैं।
pc- cricinfo.com





