Sports
Team India: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को झटका, इस 35 साल के खिलाड़ी ने ले लिया ये बड़ा फैसला
- byShiv sharma
- 11 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने जा रही हैं और उसके पहले टीम इंडिया को एक झटका लगा है। जी हां टीम इंडिया के खिलाड़ी वरुण आरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने महज 35 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया है। वरुण ने भारत के लिए 9 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले हैं।
वरुण का इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है, वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। वरुण ने झारखंड के लिए आखिरी मैच इसी साल 5 जनवरी को गोवा के खिलाफ खेला था।
वरुण ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा की है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसके जरिए संन्यास की घोषणा की। वरुण ने लिखा, मैंने पिछले 20 सालों से फास्ट बॉलिंग को जिया है. मैं आज आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं।
pc- jilatahalka.com