Team India: भारतीय टीम अब किस दिन उतरेगी मैदान पर, अक्टूबर तक का शेड्यूल आया सामने
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारत ऐसी पहली टीम है, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप तो खत्म हो गया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब ज्यादा रेस्ट नहीं मिलने वाला है। 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो रहा है।
आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद जून से लेकर दिसंबर तक भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। फिर जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 ओडीआई मैच खेले जाएंगे।
इसके बाद अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यदि सरकार की मंजूरी मिलती है तो सितंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज होनी है। सितंबर-अक्टूबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।
pc- aaj tak





