Team India: आईपीएल के बाद अब पहला मैच किसके साथ खेलेगी टीम इंडिया, वैभव किसके खिलाफ दिखेंगे छक्के मारते

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 खत्म हो चुका हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का इंटरनेशनल सीजन फिर से शुरू होगा। इसी महीने के पहले हफ्ते में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

टेस्ट के बाद भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से करेगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा वापसी करेंगे। इसके अलावा तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम 9 से 21 जून तक श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई-सीरीज खेलेगी।

इंडिया ए टीम में आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी, उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अलावा ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियंश आर्य शामिल हैं। जून में भारत दो टी20 मैचों के लिए आयरलैंड भी जाएगा। इसके बाद 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। 2026 में भारत जिम्बाब्वे का दौरा भी करेगा, जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

pc- aaj tak