Tejadashmi 2025: तेजादशमी का पर्व आज, जाने लोकदेवता वीर तेजाजी की कथा और पूजा विधि
- byShiv
- 02 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। आज भाद्रपद मास की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि और आज भारत देश के कई राज्यों में लोक पर्व तेजादशमी मनाया जा रहा है। यह लोक पर्व नागों के देवताओं और मनुष्य जाति की रक्षा से जुड़ा हुआ है। यह पर्व मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। बता दें कि तेजादशमी का संबंध लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज से है।
तेजादशमी पर क्या करें
तेजादशमी के दिन गांव-गांव में तेजाजी महाराज के मंदिरों या स्थानकों पर विशेष पूजा की जाती है। तेजाजी महाराज के मंदिर या स्थानक पर जाकर उन्हें हल्दी, चावल, नारियल और दूध अर्पित किया जाता है। इस दिन विशेष रूप से सांपों की पूजा की जाती है।
तेजादशमी की कथा
लोक कथाओं के अनुसार तेजाजी अपनी बहन की रक्षा के लिए जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें एक सांप ने काट लिया। तेजाजी ने सांप से कहा कि उन्होंने अपनी बहन को रक्षा का वचन दिया है। पहले वह उस वचन को पूरा कर बहन की रक्षा कर लें फिर वे स्वयं उपस्थित हो जाएंगे तो फिर काट लेना। सर्प ने उन्हें जाने दिया। पहले उन्होंने दुश्मनों से युद्ध किया और फिर वापस आकर सांप को अपना पूरा शरीर दंश करने दिया। जब केवल जीभ शेष रह गई, तब उन्होंने जीभ पर दंश करने को कहा। उनकी सत्यनिष्ठा और प्रतिज्ञा-पालन देखकर सांप ने उन्हें वरदान दिया कि आज से लोग उन्हें नागों के देवता के रूप में पूजेंगे।
pc- hindu-blog.com